फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वर्चुअल स्कूल से संचालित होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड- 19 के चलते बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ा है। न विद्यालय खुल पा रहे हैं और न ही बच्चे निकल पा रहे हैं। इस समस्या के लिए यूपी बोर्ड ने ई- ज्ञानगंगा की व्यवस्था की है। इसके चलते बच्चों को वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

नौंवी व 11 वीं की कक्षाएं अब वर्चुअल स्कूल के जरिए संचालित होंगी। इस प्रोजेक्ट के तहत छात्र- छात्राओं को सभी कक्षाएं अब आनलाइन की बजाए वर्चुअल स्कूल से होगी। यह दूरदर्शन उत्तर प्रदेश और स्वयंप्रभा चैनल पर उपलब्ध है। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि इस चैनल पर वीडियोज का प्रसारण सुबह 11 बजे से एक बजे तक तथा पुन: प्रसारण शाम साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक सोमवार से शुक्रवार तक हो सकेगी। इसी प्रकार 10वीं व 12 वीं की कक्षाएं भी दूरदर्शन पर एक सप्ताह से शुरू हो गई हैं। इसका समय दोपहर में एक बजे से दो बजे तक तथा ढाई बजे से तीन बजे तक किया जाएगा। सप्ताह के प्रारंभ में विभाग द्वारा उपलब्ध गई समय सारिणी सभी प्रधानाचार्यों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है कि प्रधानाचार्य फोन अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से सभी छात्रों व उनके अभिभावकों को समय सारिणी उपलब्ध कराएं ताकि वह उसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
इनसेट
ड्राप बाक्स से भी पूछ सकते हैं प्रश्न
मिर्जापुर। जिन विद्यार्थियों अथवा अभिभावकों के पास टेलीविजन अथवा एंड्रायड फोन की सुविधा नहीं है। वे दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय में कक्षावार एक ड्राप बाक्स रखा जाएगा। संबंधित विद्यार्थी अपने प्रश्न अथवा जिज्ञासा को लिखकर उसमें डाल देंगे। उसके बाद संबंधित शिक्षक उस प्रश्न अथवा जिज्ञासा का उत्तर भी लिखकर उसी ड्राप बाक्स में डाल देंगे जो विद्यार्थी ले सकेगा।
विज्ञापन

इनसेट
कंट्रोल रूम प्रभारी बने जीआइसी के प्रधानाचार्य
मिर्जापुर। ई- गंगा कक्षाओं के लिए सभी विकास खंड में नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि इसके लिए जिला स्तर पर राजकीय इंटर कालेज में एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसका प्रभारी राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्रनाथ को बनाया गया है।
वर्जन
मंडल के सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे ई- ज्ञानगंगा के लिए जारी समय सारिणी के अनुसार कक्षाएं संचालित करें। विद्यार्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

- कामता राम पाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक, विंध्याचल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें