फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के नाम पर होगी सड़क, सीएमओ ने दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के शहीद जवान रवि सिंह के नाम पर छानबे विकास खंड की जिगना- मिश्रपुर सड़क का नाम होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिलाधिकारी को नामकरण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही क्षेत्रीय जनता में उत्साह का माहौल है। बता दें कि एमएलसी व अपना दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने इस सड़क का नामकरण शहीद जवान के नाम पर करने का सीएम से अनुरोध किया था। साथ ही सीएम ने इस सड़क की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिलाधिकारी को इस मामले में शीघ्र कार्रवाई किए जाने एवं यदि कोई विधिक/ प्रशासनिक कठिनाई हो तो अवगत कराए जाने को कहा है। एमएलसी आशीष पटेल ने शहीद रवि कुमार सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और उनके नाम पर जनपद की एक सड़क का नामकरण किए जाने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनपदवासियों की तरफ से आभार प्रकट किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व जनपद की सांसद अनुप्रिया पटेल शहीद के नाम पर जिगना-मिश्रपुर मार्ग के जिगना तिराहे पर शहीद रवि सिंह द्वार का निर्माण करवाने की घोषणा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें