फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिरसी फॉल में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी फॉल में बुधवार सुबह नहाते समय गहरे पानी में जाने से सेंट मैरिज स्कूल (16) में 12वीं का छात्र उजैर डूब गया। पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखारों की मदद से बाहर निकाला। तब तक मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग निवासी आसिम इजहार ने बताया कि पुत्र उजैर बुधवार सुबह घर से विद्यालय के लिए निकला था। उसी बीच आमिर (15), कैश (16), शिवम (16) के साथ फॉल चला गया। किनारे बैठकर सभी खाना खा रहे थे। तभी उजैर नहाने चला गया। नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। वह तीन भाई एक बहन में चौथे नंबर पर था। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया किशोर घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। सुरक्षा व्यवस्था में चूक होने की वजह से किशोर की मौत हो गई। सुरक्षा व्यवस्था में चूक के कारण मौत हो गई। तीन दशक पूर्व प्रशासन ने सिरसी फॉल में जाने का रास्ता बंद किया था। दीवार फांदकर लोग डेंजर जोन में पहुंच जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें