फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किशोर किशोरी सहित चार को सर्प ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो महिलाएं को भी सांप ने डसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर एक किशोर सहित चार महिलाओं को मंगलवार की रात सर्प ने डस लिया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जिसमें दो की गंभीर हालत को देख उन्हें मिर्जापुर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
राजगढ़ के भागलपुर गांव निवासी आस्था (14) हैंडपंप पर पानी लेने जा रही थी। घर के बाहर घास पर छिपे सर्प ने उसे डस लिया। जानकारी होते ही परिजनों ने तुरंत पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है। दूसरी घटना में सेमरा बरहों गांव निवासी अंश (14) रात में घर से बाहर लघु शंका करने गया। तभी किसी सर्प ने डस लिया। किशोर ने तत्काल अपने पिता को बताया। उन्होंने उसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। तीसरी घटना में मगरदहा सोनभद्र निवासी गुड्डी (30) रात में शौच के लिए घर से बाहर खेत में गई थी। वापस आते समय किसी सर्प ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी राजगढ़ में लाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी घटना में धनवाल गांव निवासी कलावती (70) को घास काटते समय सांप ने डस लिया। उन्हें सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। उनकी हालत में सुधार न होने पर ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें