फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बारिश से कीचड़ में तब्दील हुईं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में दो दिनों से हो रही बारिश ने नगर की सड़कों को कीचड़ में तब्दील कर दिया है। मिट्टी पर पानी पड़ने से अधिकांश रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई जगह वाहन भी फिसल गए।
विज्ञापन

नगर में इन दिनों अमृत योजना के तहत काम चल रहा है। पूरे नगर को खोदकर सीवर लाइन व पाइप लाइन डाली गई है। 210 करोड़ की इस योजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। नगर की कई सड़कें बनाई भी गई हैं लेकिन अभी भी अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। नगर की रमईपट्टी से पक्का पोखरा वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी हालत ऐसी है कि पैदल तो आदमी चल ही नहीं सकता है। साइकिल व मोटरसाइकिल भी फिसल रही है। चार पहिया वाहन भी संभल कर चल रहे हैं कि कहीं दुर्घटना न हो जाए। पूरी सड़क पर सिर्फ मिट्टी ही दिखाई दे रही है। पानी पड़ने से चिकनी मिट्टी पूरी तौर पर फिसलन भरी हो गई है। कमोवेश यही दशा सबरी, सबरी फटका के पास, साकेत कॉलोनी, लाठी वाली गली, भैंसहिया टोला के साथ ही विंध्याचल मार्ग में भी कई जगह आवागमन बाधित हो रहा है। इसके बाद अन्य कई जगहों पर समस्या बढ़ रही है। कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि सड़कें बनाई जा रही हैं। शीघ्र ही सभी सड़कें बना दी जाएंगी।

बार-बार रूक रहा है काम
मिर्जापुर। अमृत योजना का कार्य बार-बार रूक रहा है। पुरानी दशमी वार्ड में एक बस्ती को पूरी तरह से छोड़ दिया गया था। नागरिकों के कहने पर काम शुरु किया गया लेकिन कई बार काम वहां पर रूका। वर्तमान में भी करीब 12 मीटर का काम शेष है। नागरिकों का कहना है कि इस बारिश में सड़कों को तो खोद दिया गया लेकिन बनाया नहीं गया। इससे समस्या दूर होने की बजाय और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें