फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: पुलिस चौकी के बाहर अतिक्रमण कर बने टीन शेड को हटवाने पहुंचे नगर विधायक, लग रहा था जाम 

Wed, 02 Dec 2020 11:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
ढहाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले की कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज चौकी के पास टीन शेड और चबूतरा से लग रहे जाम की समस्या की शिकायत व्यापारियों ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा से की। नगर विधायक ने सुबह पुलिस अधिकरियों से टीन शेड हटाने की बात कही, शाम तक टीन शेड न हटने पर मौके पर पहुंचे। उनके साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी पर अतिक्रमण कराने और व्यापारियों का शोषण करने का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देखकर सीओ सिटी, कटरा कोतवाल मौके पर पहुंचे। इसके बाद टीन शेड को हटवाया गया।

विज्ञापन


डंकीनगंज चौकी सड़क पर बनी है। डंकीनगंज चौकी प्रभारी ने चौकी के आगे 10 फीट का टीन शेड बनवाया है और उसके अंदर बैठने के लिए चबूतरे का निर्माण करा दिया। डंकीनगंज चौकी सड़क पर होने के कारण अक्सर वहां पर जाम लगता रहता है। टीन शेड बनने के कारण जाम की समस्या बढ़ रही थी। इसे देखते हुए व्यवसायियों ने चौकी प्रभारी से टीन शेड न बनाने की बात कही थी, पर चौकी प्रभारी नहीं माने।

इसके बाद व्यवसायियों ने इसकी शिकायत नगर विधायक से की। नगर विधायक ने पुलिस अधिकारियों से जनहित में टीन शेड को हटवाने की बात कही, पर शाम तक टीन शेड नहीं हटाया गया, इस पर नगर विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। विधायक की नाराजगी को देखते हुए मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने टीन शेड को हटवाया। नगर विधायक ने कहा कि डंकीनगंज व्यस्त मार्ग है। टीन शेड से जाम बढ़ गया था, इसलिए उसे हटाने के लिए कहा गया है।

चौकी पर शेड नहीं था, आरक्षियों को शेड की जरूरत थी। शेड बढ़ाकर बना लिया गया था। इससे रोड पर यातायात में दिक्कत  आ रही थी। इसकी जानकारी होने पर सीओ सिटी को भेजकर उसे हटवा दिया गया है, कोई विवाद की स्थिति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, एएसपी सिटी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें