फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 49 करोड़ 76 लाख रुपये के बजट से होगा चुनार का विकास

विज्ञापन
चुनार नगर पालिका बोर्ड की बजट बैठक में मंचासीन पालिकाध्यक्ष व बैठक में शामिल सभासद। संवाद
विज्ञापन
- पक्का पुल तिराहा शिवाजी व फव्वारा तिराहे का नाम बाबा भृतहरि के नाम पर होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चुनार। नगर पालिका सभागार में बुधवार को बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद की अध्यक्षता में हुई जिसमें नगर विकास के लिए 49 करोड़ 76 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बजट से विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जाएगी और आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में 27 मदों में व्यय का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें सफाई अधिष्ठान के लिए एक करोड़ 10 लाख , सफाई के विविध व्यय में 44 लाख 80 हजार, जलकल अधिष्ठान के लिए एक करोड़ 50 लाख, जलकल विविध में 25 लाख, प्रकाश के लिए 15 लाख, जयंती और त्योहारों पर 24.40 लाख और विकास कार्यों के लिए 65 लाख रुपये शामिल हैं। व्यय की तुलना में राशि 20. 84 करोड़ व अनुमानित आय 28.91 करोड़ रुपये बताई गई। बैठक में चकईपुर मोहाना की वार्ड सभासद संगीता सिंह ने पक्का पुल के पास स्थित तिराहे का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज रखने एवं उनकी मूर्ति की स्थापना व फव्वारा तिराहे का नाम बाबा भृतहरि रखने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। लाल दरवाजा वार्ड के सभासद गौतम जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने पेयजल, मार्ग प्रकाश और नाला सफाई की समस्याओं को उठाते हुए ज्ञापन सौंपा, जिस पर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव को निस्तारण के निर्देश दिए गए। कुछ बिंदुओं पर सभासद अवनीश रायए अंशू व विकास कश्यप ने असहमति जताई। संचालन कार्यालय अधीक्षक शैलेश यादव ने किया। बैठक में सभासद आरती सोनकर, नेहा सोनी,किशन मोदनवाल, अंकित पटेल, ब्रह्मानंद कुशवाहा, करतार सिंह, अभय वर्मा, विक्रम यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें