फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: पुलिस चौकी में प्रभारी के सामने चौकीदार ने किया आत्मदाह, महिला से छेड़खानी का लगा था आरोप

Sat, 02 Sep 2023 03:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के गैपुरा पुलिस चौकी में शनिवार को चौकी प्रभारी के सामने ही एक चौकीदार ने खुद को आग लगा लिया। घटना में गंभीर रूप से झुलसे चौकीदार को रेफर कर दिया गया है। एक युवक ने अपनी मां से छेड़छाड़ को लेकर चौकीदार के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
चौकीदार का हाल जानने पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी परिसर में चौकी प्रभारी के सामने ही एक चौकीदार ने खुद आग लगा लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक चौकीदार काफी ज्यादा झुलस चुका था। आननफानन उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी सुरेश उर्फ संतोष (42) गैपुरा चौकी में चौकीदार है। उस पर एक युवक ने आरोप लगाया था कि सुरेश उसकी मां को परेशान करता है। इसी को लेकर गैपुरा चौकी प्रभारी ने दोनों पक्ष को बुलाया था। बातचीत कर सुलह होने के बाद चौकीदार महिला का आधार कार्ड लेने उसके घर गया।

पुलिस ने लिया चौकीदार का बयान

चौकीदार लौटकर गैपुरा पुलिस चौकी आया तो हाथ में पेट्रोल से भरा एक बोतल था। चौकी में मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले चौकीदार ने पेट्रोल को खुद पर उड़ेल लिया और माचिस जला ली। आग लगते ही हड़कंप मच गया। चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे चौकीदार को आननफानन  मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान ही पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। मंडलीय अस्पताल से रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अपनी आत्मा का एक टुकड़ा यहीं छोड़ कर...मिर्जापुर से ट्रांसफर के बाद IAS दिव्या मित्तल का भावुक पोस्ट

युवक ने लगाए थे ये आरोप

सूचना पाकर सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा मंडलीय अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि एक गांव निवासी एक युवक ने पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि गैपुरा चौकी का चौकीदार उसकी मां को परेशान करता है। फोन करता है। मिलने के लिए बुलाता है। ना मिलने पर ध्यान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन

मामले को लेकर चौकी प्रभारी ने दोनों पक्ष को चौकी पर बुलाया था। सुलह समझौता होने के बाद महिला ने बताया कि उसका आधार कार्ड सुरेश के पास है। जिसके बाद चौकी प्रभारी ने उसे आधार कार्ड लाने को कहा। आधार कार्ड लेकर आते समय चौकी के बाहर सुरेश ने आग लगा लिया और चौकी के अंदर चला आया। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें