फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: समेकित खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शनिवार को तहसील स्तरीय समेकित खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सदर तहसील के देवरी कंपोजिट विद्यालय तथा लालगंज की प्रतियोगिता बामी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। देवरी में हुई सुलेख प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम, जानकी द्वितीय व ईशू तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में राधिका प्रथम, आशीष द्वितीय व अंकिता तृतीय स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में जानकी प्रथम, अंकिता द्वितीय व अनूप मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। स्पर्श प्रतियोगिता में मानसी प्रथम रहीं। संगीत गायन में तान्या तिवारी प्रथम, मानसी द्वितीय व अंश तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रवींद्र शुक्ल व संचालन मिथिलेश तिवारी व अशोक गौतम ने किया। लालगंज के बामी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी तहसील स्तरीय समेकित खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कुर्सी दौड़, ट्राई साइकिल रेस, रस्साकसी के अलावा निबंध लेखन, कला प्रदर्शनी, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण पर आधारित गतिविधियां और स्वच्छ स्कूल विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। राजभान मौर्य, असीम दुबे, रामजी मिश्रा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें