राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के कोन भरुहवा गांव में सोमवार के दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से झुलस कर बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
क्षेत्र में सोमवार की सुबह से ही मौसम खराब था। दोपहर में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल रही थी, तभी बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। इसी दौरान कोन भरुहवा गांव निवासी पिंटू का 12 वर्षीय पुत्र चंदन अपने घर से कुछ दूरी पर सिवान में भैंस चरा रहा था कि अचानक तेज आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पूरी गंभीर रूप से झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर शव को घर ले गए और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे राजगढ़ चौकी प्रभारी रमाशंकर यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।