फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीसी से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानो से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ संवाद किया। राज्यपाल ने भी प्रधानों से संवाद किया।
विज्ञापन

सीएम ने प्रदेश के 10 प्रधानों से संवाद किया। इसमें जिला का कोई प्रधान शामिल नहीं था। प्रधानों से उनके विजन, कार्ययोजना, उनके क्षेत्र गॉवो के विकास की उनकी संकल्पना आदि से सम्बन्धित संवाद किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने निर्वाचित ग्राम प्रधानों से जनता को सरकार की योजनाओ से लाभान्वित करने के लिये सहयोगी के रूप मे साथ मिलकर काम करने की नसीहत दी। उन्होंने विधवा पेंशन, शिक्षा, आंगन बाड़ी, वृक्षारोपण, स्वयं सहायता समूह, कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय आदि आयामों पर सशक्त भारत बनने पर बल दिया।मुख्यमंत्री ने स्मार्ट गॉव की संकल्पना को साकार करने के लिये कैच द रैन अर्थात बारिश की बूदों का संग्रह करना, बरसात की बीमारियो से बचाव, राष्ट्रभक्ति गीत का प्रसारण, प्रधानमंत्री गरीब खाद्य योजना, आयुष्मान भारत, कामन सर्विस सेंटर, कोविड जॉच आदि मुद्दो पर नव निर्वाचित ग्राम प्रधानो को सम्बोधित किया। वीसी में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस आदि थे। अदलहाट, क्षेत्र के ग्राम पंचायत गरौङी मे शुक्रवार को शाम सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबाद में नव निर्वाचित महिला ग्राम प्रधान आरफा बानो ने प्रतिभाग कर उनके द्वारा दिए गए संदेशों को सुना और उनसे प्रेरित होकर पूरी इमानदारी के साथ गांव में बिना भेदभाव के साथ काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें