लालगंज। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके विचारों के साथ कार्यो चरित्र पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्हें युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताया। बोले आजादी की लड़ाई लड़ने वाले युवा चंद्रशेखर आजाद से प्रभावित थे।
मुख्य वक्ता उपरौध अधिवक्ता समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण त्रिपाठी ने चंद्रशेखर के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कोई मामूली बात नहीं थी कि अंग्रेजों के सामने खड़ा होेकर यह कहना कि मेरी पहचान आजाद है। यह एक निर्भीक और ऊर्जा से भरे हुए शब्द थे। समिति के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने कहा कि गुलामी के दौर में भारत के युवाओं को आजादी की रोशनी दिखाने वाले चंद्रशेखर आजाद भारत ही नहीं विश्व के कोने-कोने में आज भी चर्चित हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश्वर गौतम ने कहा कि समाज को विकसित होने के लिए अपने महापुरुषों को याद करना और उनसे प्रेरणा लेना जरूरी है। गोष्ठी को चंद्र त्रिपाठी के साथ कांग्रेस के शशिभूषण द्विवेदी, और भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय ने संबोधित किया। इस अवसर पर कात्यायनी कर्षण, जीवन लाल दुबे, महेंद्र पटेल , शैलेंद्र प्रताप सिंह, अनिल केसरवानी, विनय दुबे अनिल शुक्ला प्रभा शंकर आदि मौजूद रहे।