उद्योग एवं वाणिज्य केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को पुष्प गुच्छ देकर उनके आवास पर बधाई द?
- फोटो : MIRZAPUR
अदलहाट। क्षेत्र के जफराबाद गांव निवासी व अपना दल एस के अहरौरा जोन के अध्यक्ष भगवान दास प्रजापति के साथ ही पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उद्योग एवं वाणिज्य केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के आवास पर जाकर मंत्री बनने पर उनको पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर वाणिज्य केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन देकर क्षेत्र व जनपद के चहुंमुखी विकास पर चर्चा की। वाणिज्य केंद्रीय मंत्री ने मिर्जापुर जिले के विकास के लिए लोगों को आश्वस्त किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह, सेक्टर अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, अजय मौर्या, विनोद मौर्या सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।