अदलहाट फाइल फोटो:मृतक रविन्द्र कुमार बिंद
- फोटो : कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते डीएम।
अदलहाट। वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित कौड़िया कला गांव के पास शुक्रवार रात ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार रवींद्र कुमार बिंद (25) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायलों को बीएचयू ट्राॅमा सेंटर भेजवाया।
चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के नरैना गांव निवासी रवींद्र कुमार बिंद (25) गांव के ही अपने दो साथियों प्रदीप (26) और कवि (25) के साथ सुबह बाइक से अहरौरा घूमने आया था। शाम को लौटते समय वह अदलहाट थाना क्षेत्र के कौड़िया कला गांव के पास पहुंचा ही था कि राजमार्ग पर काम के दौरान वनवे मार्ग होने के चलते अचानक बाइक फिसलने से तीनों युवक गिर गए। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से मौके पर ही रविंद्र की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो साथियों को पुलिस ने बीएचयू ट्राॅमा सेंटर भेजवाया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था वह गांव में ही परचून का दुकान चलाकर भरण पोषण करता था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। दो अन्य घायल युवकों को ट्राॅमा सेंटर भेज दिया है।