फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक में टक्कर मारकर महिला के गले से छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरा गांव में बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद दूसरे बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। हादसे में बाइक सवार युवक, उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां युवक की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। चील्ह थाना क्षेत्र के मदन पट्टी निवासी अजय कुमार (26), मां सुमारी देवी (45) व बहन नेहा (10) के साथ शुक्रवार की दोपहर बाइक से जोपा गांव स्थित बड़ी बहन के घर जा रहे थे। बबुरा गांव के पास पीछे से आए टीवीएस अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने अजय की बाइक में टक्कर मार दिया।
इसके बाद बदमाश तीनों लोगों को मारने लगे। मौका देख उन्होंने सुमारी देवी के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। अजय ने पुलिस को सूचित किया। विंध्याचल पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें