फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल के तहत मनेगी बकरीद और निकलेगी कांवर यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में सैनिक सम्मेलन में जनपद के थानों व शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने आगामी त्योहार बकरीद (ईद-उल-अजहा) व कावंर यात्रा को शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि शासन द्वारा जारी कोविड-19 के प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखते हुए आयोजन किए जाएं।
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान, शराब माफिया, भू माफिया, वन माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की। टाप-10 अपराधियों, चार्ज शीट, एफआर का दाखिल, मामलों का निस्तारण, खनन माफिया, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने पॉक्सो व बलात्कार जैसे मुकदमों की विवेचना का निस्तारण, बाइकर्स गैंग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुकदमों की प्रभावी पैरवी, इनामियां अपराधियों पर नकेल लगाने के लिए समुचित विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी कहा कि थाना प्रभारियों, अधिकारी व कर्मचारियों का आपस में जनता के प्रति व्यवहार अच्छा हो। समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में चलने वाली पुलिस मोबाईलों, रात्रिगश्त, पैदलगश्त एवं चेकिंग में प्रभावी कार्रवाई कराएं। ड्यूटी में लगे कर्मचारियों द्वारा सक्रिय रहकर की जाने वाली कार्रवाई ईमानदारी व निष्ठा से निष्पादित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, लालगंज, चुनार व ऑपरेशन, जेल अधीक्षक, होम गार्ड कमांडेंट, प्रतिसार निरीक्षक, आरआई रेडियो, आबकारी निरीक्षक, स्वाट टीम प्रभारी, अपराध शाखा प्रभारी, अग्निशमन अधिकारी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, जीआरपी व रेलवे पुलिस के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें