फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद शांति व सौहार्द के साथ मनाएं : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम लालगंज अजीत कुमार ने की। इसमें क्षेत्र के मुस्लिम एवं हिंदू समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि 27 व 28 मई को मनाई जाने वाले बकरीद पर्व को सभी लोग भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की अशांति या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रशासन व पुलिस को सूचना दें। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं। यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में चंदू अली, मुबारक खान, ग्राम प्रधान गुरगी रमेश मौर्य, राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें