फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग मनोज कुमार सिंह के 15 मई को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए बृहस्पतिवार को सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस व डीपीआरओ अरविंद कुमार ने महुगढ़ स्थित कान्हा लघु महिला उद्योग पोषाहार उत्पादन प्लांट का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों ने पोषाहार तैयार किए जाने के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात करके जानकारी ली। पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर डीपीआरओ ने वहां तैनात सफाईकर्मी को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्राम पंचायत महुगढ़ के पंचायत भवन व हथेड़ा में कराए गए तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। डीपीआरओ अरविंद कुमार ने पंचायत भवन के शौचालय को दुरुस्त रखने के साथ ही पंचायत भवन में पंखा लगवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन परिसर में गंदगी मिलने पर डीपीआरओ ने वहां तैनात सफाईकर्मी को निलबिंत करने का निर्देश दिया। अहुगी कलां में तालाब के साथ ही जल जीवन मिशन के तहत बनाए जा रहे इंटेक वेल के कार्य को भी देखा। इस दौरान बीडीओ विजय कुमार, एडीओ पंचायत अरुण मिश्रा, नमामि गंगे के प्रबंधक जितेंद्र सिंह, पीयूष दुबे, राजेश कुमार, शिवबाबू सेठ, विजेंद्र पांडेय, राजेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें