फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार लेखपाल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी - रीवां फोरलेन सड़क पर लालगंज के सेमरा प्रताप गांव के सामने बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार लेखपाल समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई। जहां चिकित्सक ने लेखपाल को मृत घोषित कर दिया और घायल शिक्षामित्र को प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा रेणूकोट निवासी विकास चंद्र मौर्य (33) पुत्र वेदप्रकाश 2016 में लेखपाल पद पर तैनात हुए थे। वे लालगंज तहसील के गोड़रखुर्द गांव के लेखपाल थे। वे लोवर पीसीएस की काउंसिलिंग के लिए लखनऊ गए थे। बुधवार की रात वे ट्रेन से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। बृहस्पतिवार को सुबह मिर्जापुर से लालगंज मैना गांव निवासी परिचित शिक्षामित्र रमेश चंद्र पांडेय के साथ बाइक से वापस लौटते समय सेमरा प्रताप गांव के सामने पहुंचे थे। रास्ते में बाइक सवार की नजर सड़क के बाएं तरफ जंगल में नाच रहे मोर की तरफ से चली गई और उसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई। जहां चिकित्सक ने लेखपाल विकास चंद्र मौर्य को मृत घोषित कर दिया और शिक्षामित्र रमेश चंद्र पांडे का प्राथमिक उपचार मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल रमेश चंद्र पांडेय भी अपने किसी संबंधी के वैवाहिक कार्यक्रम सोनभद्र केकराही से वापस लौट रहे थे। पुलिस हादसे में मृत लेखपाल विकास मौर्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी पूजा अपने तीन माह की पुत्री के साथ मौके पर पहुंचीं। पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। चकबंदी विभाग के अधिकारी अरविंद सिंह, लेखपाल व अधिवक्ताओं मौके पर पहुंच कर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें