फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्य बंद होने की खबर को सीडीओ ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वैश्विक महामारी के बीच भूखमरी से निपटने के लिए सिटी विकास खंड के जिउती गांव में बंद पड़े मनरेगा कार्य को लेकर सोमवार को अमर उजाला में छपी खबर को मुख्य विकास अधिकारी ने न सिर्फ गंभीरता से संज्ञान में बल्कि सुबह ही मौके कार्य के बाबत श्रमिकों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बतातें चलें कि वैश्विक महामारी व लॉक डाउन के बीच भुखमरी से निपटने के लिए मनरेगा योजनांतर्गत सिटी ब्लाक के ग्राम पंचायतों में रविवार को अमर उजाला टीम ने भ्रमण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। अधिकांश ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यों के दौरान जहां सोशल डिस्टेंसिंग को ताख पर रखकर कार्य कराया जा रहा था वहीं कई स्थानों पर बगैर मास्क या गमछा के श्रमिक कार्य करते पाए गए। जिउती गांव में कार्य बंद मिला। इस बाबत ग्राम प्रधान सहित सचिव भी सही ढंग से जवाब न दे सके। सोमवार को जिउती गांव पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी ने सचिव और संबंधित तकनीकि सहायक को तलब कर कार्य बंद होने के कारण पूछे। सीडीओ ने कहा कि गांव में प्रत्येक काम मांगने वाले को हर हाल में कार्य उपलब्ध किए जाएं। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त न की जाएगी। सीडीओ ने कहा गांव में मजदूरो की संख्या के हिसाब से कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कराएं जाएं। मौके पर श्रमिकों के हाथ धोने की व्यवस्था के साथ यह ध्यान रहे कि सभी मास्क का प्रयोग करें। यदि मास्क न हो तो गमछे से ही मुंह को ढक कर कार्य करें। इस दौरान बीडीओ श्वेतांक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें