बड़ी बसही स्थित शेमफोर्ड स्कूल में शनिवार को प्रधानाचार्य मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एक मार्च से सीबीएसई बोर्ड की शुरू हो रही परीक्षाओं की तैयारी पर चर्चा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक विवेक बरनवाल और प्रधानाचार्या सुपर्णा सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
प्रधानाचार्या ने कहा कि सीबीएसई परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मिर्जापुर और चंदौली का कोआर्डिनेटर बनाया गया है। इसमें जिले के सभी सीबीएसई स्कूल के प्रधानाचार्य सहयोग करें।
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने परीक्षा के मुख्य भाग एएसएल पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही सीबीएसई इलाहाबाद के मानक के अनुरूप परीक्षा की व्यवस्था करने को कहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष कुमार सिंह, श्वेता मेहरोत्रा, मंजरी खरे, गायत्री सेठ, खुशबू बरनवाल, संतोष, रवि अग्रहरि आदि रहे।