फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Mon, 23 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के रैयपुरियाघाट स्थित गंगा घाट  पर पीपा पुल बनवाए जाने की मांग को लेकर रविवार की दोपहर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रैयपुरिया घाट पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 उपस्थित लोगों ने तत्काल पीपा पुल बनाए जाने की मांग की। चेेतावनी दी कि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे । उक्त संबंध में ग्रामीण तीन दिसंबर को डीएम से मिल कर ज्ञापन सौंपेंगे।

कुम्हार महासभा के युवा प्रदेश  अध्यक्ष विजय प्रजापति ने बताया कि रामनगर में बन रहे पक्के  पुल निर्माण के बाद में वहां  पर लगे पीपा के पुल को स्थानांतरित कर रैयपुरिया गंगा घाट पर लगा कर कम खर्च में सैकड़ों गांव की जनता को सुविधा पहुंचा सकती है।
विज्ञापन


रैयपुरिया से वाराणसी की दूरी काफी कम हो जाएगी तथा जाम से छुटकारा मिल जाएगा। उक्त मांग को लेकर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया लेकिन आज तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया।

पीपापुल नहीं होने के कारण लोग नौका से गंगा पार करते हैं इससे उनकी जान का खतरा बना रहता है। इस अवसर पर अजय सिंह, गुलाब दास साहनी, सत्यनारायण प्रजापति, बुधराम गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें