फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Crime: मिर्जापुर में बाइक से आए शूटर्स ने दिनदहाड़े दनादन दागीं गोलियां, 35 लाख लूटे...गार्ड का मर्डर

Wed, 13 Sep 2023 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

 Mirzapur Axis Bank Robbery : मिर्जापुर में कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 35 लाख की लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। कंपनी के दो कैशियर समेत तीन अन्य को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर लूट और गार्ड की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर की कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के पास मंगलवार की दोपहर पौने एक बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक्सिस बैंक में रुपये जमा करने आए कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 35 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने विरोध करने पर कैश जमा करने वाली कंपनी के दो कैशियर समेत तीन अन्य को भी गोली मारकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। चेन्नई की रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड (आरसीएमएस) कंपनी बैंक व कंपनियों का कैश बैंक में जमा करती है। मंगलवार की दोपहर पौने एक बजे आरसीएमएस के वैन से कैशियर रजनीश मौर्या, अखिलेश कुमार, गार्ड जय सिंह और चालक पिंटू 35 लाख रुपये लेकर एक्सिस बैंक में जमा करने आए थे।

गाड़ी बैंक के सामने रुकी। फिर वैन का दरवाजा खोलकर दोनों कैशियर व गार्ड पैसा निकालने लगे। इसी दौरान वहां पहले से ही खड़े बदमाशों ने गोली चला दी। एक बदमाश ने गार्ड को पांच-छह गोलियां मारी।  एक बदमाश कैशियर को गोली मारकर रुपयों से भरा बक्सा छीनकर भागा। दूसरा कैशियर बैग लेकर गाड़ी के अंदर जाने लगा तो एक बदमाश ने उसे भी गोली मार दी। फिर उसका बैग व गार्ड का राइफल लेकर बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन

आगे मोड़ पर एक बाइक सवार ने टक्कर मारकर रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने उसे भी गोली मार दी। बदमाश जगन साव की गली से होकर डंकीनगंज चौकी के पास से संगमोहाल ओवरब्रिज की ओर से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को मंडलीय अस्पताल लेकर आई। 



 

वहां डाक्टर ने गार्ड जय सिंह (50) निवासी चील्ह को मृत घोषित कर दिया। कैशियर रजनीश मौर्या (30) निवासी विसुंदरपुर, दूसरे कैशियर अखिलेश कुमार निवासी पड़री और राहगीर बहादुर लाल गोंड निवासी बघरा तिवारी विंध्याचल को भर्ती कराया गया। 

 

सूचना पर शहर, कटरा, देहात कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा, एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन पहुंचे। इसके बाद डीआईजी आरपी सिंह और एडीजी जोन राम कुमार वाराणसी पहुंचे।

कटरा कोतवाली क्षेत्र में ऐक्सिक बैंक के सामने घटना हुई है। मामले में पूरे रेंज की कुशल टीमें लगी हैं। इस मामले में ऐसी कार्रवाई होगी, जो नजीर पेश करेगी। - अभिनंदन, एसपी।

वैन के चालक से पूछताछ
कैश वैन का चालक पिंटू यादव पुरजागिर का निवासी है। घटना के बाद वह मौके से भाग गया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि चालक पुलिस की निगरानी में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
 

घटनास्थल पर खोखे बटोर रही थी पुलिस
लूट की घटना के बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो काफी देर तक खोखे बटोरती रही। आसपास के क्षेत्र में पुलिस को घंटे भर में छह से सात खोखे मिले। कई खोखे के बारे में लोगों ने पुलिस को बताया।

ट्रेंड नहीं होते हैं गार्ड, प्राइवेट कंपनियां भी नहीं देती ध्यान
पुलिस अफसरों ने कहा कि बैंक से बैंक, कंपनियों से बैंक, बैंक से कंपनियों और बैंक से एटीएम तक मोटी रकम पहुंचाने का काम करने वाली प्राइवेट कंपनियों के गार्ड प्रशिक्षित नहीं होते हैं। इस ओर कंपनियां भी गंभीरता से ध्यान नहीं देती हैं। वह सिर्फ इतना ही ध्यान देती हैं कि जो व्यक्ति गार्ड के तौर पर नियुक्त है वह लाइसेंसी असलहे से लैस है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि वैन से कैश उतारते समय और उसमें रखने के दौरान गार्ड को थोड़ी दूरी पर अपना असलहा लेकर अलर्ट पोजीशन में खड़ा रहना चाहिए। ताकि, अनहोनी की आशंका भी हो तो गार्ड कैश वैन के कर्मचारियों के साथ ही पैसे की भी सुरक्षा अपने असलहे के दम पर कर सके। वैन में पैसा रखते समय और उससे निकालने के दौरान गार्ड को कभी भी उसके करीब नहीं खड़ा रहना चाहिए।
विज्ञापन

मिर्जापुर की घटना में भी गार्ड से यही लापरवाही हुई। वह कर्मचारियों के साथ कैश वैन के समीप ही खड़ा था। गार्ड को संभलने का मौका तक नहीं मिला और बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसके अलावा रकम तगड़ी हो तो उसके लेन-देन के समय और रास्ते से आते-जाते समय स्थानीय थाने की पुलिस को भी सूचना जरूर देनी चाहिए। जो कि सामान्य तौर पर कैश के लेन-देन का काम करने वाली प्राइवेट कंपनियां नहीं करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें