राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव में शुक्रवार की रात चोरो ने नगदी और आभूषण समेत दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। भोर में चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक ने थाने में सूचना दिया।
बघौड़ा गांव निवासी अशोक कुमार जायसवाल पुत्र जगन्नाथ बीती शुक्रवार की रात अपने घर सो रहे थे। भोर में तीन बजे लघुशंका के लिए उठे तो घर का दरवाजा खुला देख होश उड़ गया। वह घर का निरीक्षण करने लगे। देखा तो कमरे में रखी आलमारी टूटी हुई थी। उसमेें रखा आभूषण और नगदी चोरी चोरी कर ले गए थे। मकान मालिक ने 112 पर फोन कर सूचना दिया। पीआरवी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। मकान मालिक अशोक जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर बतया कि चोर एक नग मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो जोड़ी झुमका सोने का, दो पीस घड़ी, बीस हजार नगद, चार लाख की एफडी का दस्तावेज, आधार कार्ड, कपड़े व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस चोरी के मामले की पड़ताल मेें जुट गई है।