फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली चोरी में 17 के खिलाफ मुकदमाए 8.20 लाख बकाया वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली के लिए शनिवार को विद्युत निगम की टीम ने मेगा अभियान चलाया। विंध्याचल, हरगढ़, पुरानी दशमी क्षेत्र में बिजली चोरी में 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही 155 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुरानी दशमी, विंध्याचल के कालीकोह, हरगढ़ फीडर के शिवपुर कटारूपुरा, अवंतिका चौराहा, अनगढ़ हरगढ़ बाजार में 17 टीमों ने जांच की। 825 घरों की जांच के दाैरान चोरी की बिजली जलाते 17 लोग पकड़े गए। इस दाैरान 8.20 लाख रुपये बकाया बिल की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें