फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पानी के लिए बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। जमालपुर ब्लाॅक के कुंडाडीह गांव में हर घर नल योजना के तहत लगे नल की टोटियां सूखी हुई हैं। अभी तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की गई। बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को बाल्टी के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि समस्या का समाधान न किया गया तो भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों का कहना था हर घर नल से जल योजना के तहत तीन वर्ष पहले घरों में कनेक्शन देकर टोटियां लगाई गई थीं। इसके बाद से अब तक ज्यादातर घरों में पानी नहीं पहुंचा। पांच हजार आबादी वाले गांव में कुएं और हैंडपंप सूख गए हैं। दूसरे गांव से लोग पानी लाकर प्यास बुझाते हैं।
खूंटे पर बंधे मवेशी प्यास से तड़प रहे हैं। ग्राम प्रधान रामफल ने बताया कि छह महीने पहले जिलाधिकारी को पत्रक देने के साथ मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की गई थी। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन में विजय विश्वकर्मा, रामभरोश, उमा शंकर मिश्रा, रहीम अली, मनोज गुप्ता, सुजीत कुमार, किशोरी विश्वकर्मा, मुन्नी देवी, साधना आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें