फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। स्थानीय कस्बे का युवक दो हफ्ते पहले गोवा से एक युवती को लेकर घर आया था। रविवार को वह युवती से शादी करने वाला था।
विज्ञापन

विहिप के एक नेता ने युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को छाने ले आई। पूछताछ करने के बाद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
राजगढ़ निवासी साहिल (19) गोवा में रोजगार के लिए गया था। दो हफ्ते पहले वह 33 साल की एक युवती के साथ अपने घर आया था। रविवार को वह युवती से शादी करने वाला था। इसकी जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने की शिकायत राजगढ़ थाने में की। इसके बाद पुलिस युवक-युवती को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया यह भी जा रहा है कि युवती की बहन भी आई हुई है। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि विहिप नेता की शिकायत पर युवक-युवती को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। आरोपी युवक साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें