फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन में मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। लॉक डाउन में मां विंध्यवासिनी का मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए बंद होने के बाद भी गुरुवार की रात को एक युवक ने नियमाें की अवहेलना करते हुए दर्शन किया। इसकी शिकायत होने पर मामले की जांच के लिए सीओ सीटी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी युवक पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लाक डाउन किए जाने पर मां विंध्यवासिनी मंदिर को भी आम दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है। मंदिर में सिर्फ आरती होती है। आम दर्शनार्थियों के दर्शन पर रोक के बाद भी गुरुवार की रात को किसी पुरोहित ने अपने परिचित को चरण स्पर्श कराकर दर्शन कराया। इसके बाद अन्य लोगों ने इसकी शिकायत डीएम और पुलिस अधीक्षक से की।
मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने सीओ सिटी को मामले की जांच करने के लिए भेजा। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीओ सिटी की जांच के बाद पुलसि ने देर रात दर्शन करने वाले नीरज त्रिपाठी निवासी अकोढ़ी विंध्याचल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी युवक को 5000 के निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें