फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल : सड़क पर देखी जा गरीबों के थालियों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी धाम में हर रोज सड़क पर थाली-कटोरी की कतार लगती है। लॉकडाउन के बीच नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र की ओर से प्रतिदिन गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। इधर दो, चार दिनों से भयंकर धूप में बंगाली चौराहा व रोडवेज बस स्टेशन मार्ग की ओर से निर्धारित समय पर सोशल डिस्टेंसिंग के बीच गरीबों की थालियां सड़क पर रखी देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी धाम स्थित नगर विधायक के आवास के आसपास का नजारा कुछ यूं रहा। जहां एक तरफ आस्थाधाम की सड़कों पर सन्नाटा रहा वहीं बरतर तिराहा से आगे बढ़ने पर सड़कों पर महिला, पुरुष व बच्चे हाथ में थाली व कटोरा लेकर जाते दिखे। बंगाली चौराहा के आगे पहुंचते ही सड़क पर सन्नाटे के बीच सड़क पर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बने गोले में थालियां रखी देखी गई।
पूछताछ के दौरान पाया गया कि थालियां जरूरमंदों की हैं। तेज धूप से बचने के लिए भोजन के लिए लगने वाली लाइन में लोग थालियां इस प्रकार रखकर खुद छांव में बैठ रहे। आगे बढ़ने पर नगर विधायक अपने अवास पर गरीबों को खुद अपने हाथों से भोजन परोसते दिखे। सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक प्रतिदिन दो घंटे गरीबों को भोजन वितरण किया जाता है। इस मौके पर प्रकाश शर्मा, गिरीश बरनवाल, सत्तमी प्रसाद दुबे, सत्यम मिश्रा, ठुंसे निषाद, अनुभव मिश्रा, त्रिलोकी शर्मा आदि जनता किचन में सहयोग में जुटे रहे।
विज्ञापन

वहीं नगर विधायक पं. रत्नाकार मिश्र ने कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम में कोई भूखा न सोए यहीं हमारा प्रयास है। लॉकडाउन तक गरीबों के लिए हमारी यह सेवा अनवरत जारी रहेगी। विंध्याचल के अलावा मिर्जापुर नगर में तुलसी चौक स्थित कैंप कार्यालय पर प्रतिदिन गरीबों को भोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें