फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कैंची से हमले का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के समदपुर गांव में रविवार को आई बरात में किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक को कैंची से हमला कर घायल कर देने के मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के समदपुर गांव में रविवार की रात बरात आई थी। समदपुर गांव के ही विवेक पटेल (18) निमंत्रण करने रविवार की रात गए थे। इसमें गांव के मनीष गुप्ता भी गए थे। किसी बात को लेकर उन दोनों में कहासुनी हो गई। विवेक के पिता मनोज कुमार पटेल के अनुसार जब उनका पुत्र सोमवार की सुबह चार बजे वापस लौटने लगा तो श्याम विहारी के मकान के सामने सद्दू सिंह के खेत में रोककर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लात घुसों व कैंची से हमला कर घायल कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कैंची से हमला करने सहित संबंधित धाराओं में आरोपी मनीष गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें