फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़फोड़ करने वाले वालों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में शुक्रवार की सुबह प्रसव के लिए भर्ती महिला के निधन और अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज किया । महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक समेत तीन पर केस दर्ज किया। वहीं, डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने तोड़फोड़ करने में 14 नामजद और 30 अज्ञात पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के करौदा गांव निवासी राम सिंह की पुत्री आरती पटेल (20) पत्नी दीपक पटेल को बृहस्पतिवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने शिव वेलफेयर हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराया और आपरेशन कक्ष में ले गए। लेकिन गर्भवती की वहीं पर मौत हो गई। चिकित्सक ने परिजनों को समझाकर शव के साथ घर भेज दिया। लेकिन शुक्रवार को दोपहर दो बजे आरती की परिजन नर्सिंग होम पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन व अन्य उपकरण, मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि व सीओ नक्सल अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आरती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर दुर्गेश, अभय समेत तीन पर गैरइरादतन हत्या और डॉक्टर की तहरीर पर नामजद 14 सहित 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें