फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बालक की मौत के बाद चालक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर थाना क्षेत्र के मदरा गांव घर के बाहर खेलते समय बाइक के धक्के से घायल पांच वर्षीय बालक की मौत के बाद पुलसि ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घायल बालक उपचार के दौरान कोविड पाजिटिव हो गया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी साजन सिंह का पांच वर्षीय पुत्र वीर सिंह 24 अप्रैल को अपने घर के सामने सड़क पर खेल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया। दुर्घटना मे बालक के सिर में गंभीर चोट आयी थी। बालक को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया था। बीएचयू में भर्ती होने के दौरान 26 मई को उसकी कोविड जांच हुई। शाम को रिपोर्ट पाजिटिव आई। 27 मई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बालक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाइक चालक अजय कुमार पुत्र टेउर निवासी पसही थाना जमालपुर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। मृतक बालक का पिता साजन सिंह छोटे किसान है। घर पर रहकर खेती करते हैं। मृतक बालक माता-पिता की दो संतानो में दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ी उसकी बहन है। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। डा. अजय कुमार ने बताया कि वह घायल हुआ था। तो उसकी हालत गंभीर बनी थी। इस दौरान उसे कोविड भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें