फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुतला फूंकने वाले को फूंक देंगे वाले बयान पर सपा जिला अध्यक्ष व पूर्व जिला अध्यक्ष मुकदमा दर्ज

Thu, 10 Apr 2025 01:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुतला फूंकने वालों को फूंक देने का बया दिया था जिसके बाद करणी सेना की ओर से तहरीर दी गई और मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुतला फूंकने वाले को फूंक देने वाले बयान पर शहर कोतवाली में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी चौधरी और पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव के खिलाफ मुकदमा किया गया। एक सप्ताह पूर्व अखिल भारतीय छतरी महासभा व करनी सेना  ने बैठक कर राणा सांगा के अपमान के विरोध में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन सपा नेताओं का 12 अप्रैल को पुतला दहन करने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


जिस पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का पुतला फूंकने वाले को फूंक देंगे। मामले में करनी सेना के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर दिया।

उनकी ओर से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से पुतला धन करने वालों को फूंक देने की धमकी देना की बात कहना धमकी देने जैसा है। यह माहौल खराब करने वाला बयान है, इस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए ।
विज्ञापन


मामले में शहर कोतवाली  पुलिस ने जिलाध्यक्ष व  पूर्व जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज किया जाय।  शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि सपा के जिलाध्यक्ष को पूर्व जिलाध्यक्ष का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें