यूपी के मिर्जापुर में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक नशे में थे।
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा सोए हुए व्यक्ति के ऊपर शराब के नशे में पेशाब करते हुए वायरल वीडियो के मामले में चौकी प्रभारी नरायनपुर ने आरोपी को थाने ले आकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी जयदीप सिंह ने बताया कि थाना के शेरपुर गांव निवासी अमर नाथ सिंह पुत्र बुधराम सिंह व उसका दोस्त कोलुंद गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र राम जतन राजभर दोनों एक साथ बाइक से बुधवार की सुबह चुनार क्षेत्र के बेला गांव गए थे।
वहां दोनों साथ में शराब पीने के बाद बाइक से शेरपुर वापस आने के बाद उसका साथी मुकेश कुमार सो गया। इसी बीच, अमरनाथ ने उसके उपर पेशाब करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि हुए वीडियो वायरल के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।