ड्रमंडगंज। क्षेत्र के देवरी उत्तर गांव में बुधवार की रात हुई मारपीट और वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में चार नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अमदह निवासी अंकित सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की रात 10 बजे वह अपने साथी रोशन सिंह व अनीष सिंह के साथ किराने की दुकान से पान मसाला खरीद रहे थे। इस बीच देवरी-उत्तर गांव निवासी गुड्डू धरकार का भाई गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह डंडे से मारने-पीटने लगा, जिससे रोशन सिंह का सिर फट गया। उसी समय अमदह गां के ही निवासी रंजीत सिंह, गौरव सिंह व बबलू कोल अपनी गाड़ी से आए और बीच-बचाव करने लगे। आरोपी ने उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
गंभीर रूप से घायल रोशन सिंह को पीएचसी हलिया ले गए, जहां ने उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मारपीट के मामले में चार नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।