थाना क्षेत्र के देवरी पूरब गांव में रविवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।
देवरी पूरब गांव निवासी राम नगीना ने तहरीर देकर बताया कि भूमि विवाद को लेकर रविवार रात नौ बजे गांव के ही कमलेश, बल्ले, छोटे, तथा मझिले दरवाजे पर लाठी डंडा लेकर आए गाली लेते हुए मारने लगे। बीच बचाव के लिए आई पत्नी संगीता व पुत्री सीता को भी मारे। इससे वह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से छोटे ने तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोटिल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।