फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ढिबरी गिरने से आग की चपेट में आकर बढ़ई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार की रात जलती हुई ढिबरी गिर जाने से आग की चपेट में आ गया। आस-पास के लोगों ने आग बुझाकर पुलिस के सहयोग से सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से रेफर होने के बाद वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कुड़ी गांव निवासी बृजेश विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर (45) पुत्र सोमारू पर शुक्रवार की रात जलती हुई ढिबरी गिर जाने के कारण वे आग की चपेट में आ गए। आग लगने पर शोर सुन पास पड़ोस लोग पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू किया। आग बुझाने में पड़ोसी लल्ला का हाथ जल गया। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी तथा थानाध्यक्ष राजगढ़ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस बुलाकर बृजेश को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल से भी उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी के कबीर चौरा अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बृजेश बढ़ई का काम करते थे। उनसे दो पुत्र हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मड़िहान अमर बहादुर ने बताया कि ढिबरी गिरने से आग की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें