फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आटो की टक्कर से कार सवार की मौत, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के मुस्किरा गांव के पास लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर मंगलवार को कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। चार महिला समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रयागराज के चकमीरा पट्टी निवासी राजू (34) मंंगलवार की सुबह नौ बजे अपनी कार से अपने दोस्त अमित सिंह उर्फ गोलू (26), अमित प्रताप सिंह (32) को साथ लेकर सिरसी फाल पर पिकनिक के लिए निकले थे। रास्ते में अमित उर्फ गोलू ने मांडा निवासी एक दोस्त को फोन कर बुलाया। चारो संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी फाल पिकनिक मनाने गए। पिकनिक मनाकर दोपहर बाद चारो वापस घर लौट रहे थे।
ऑटो चालक जैन कुमार (28) निवासी देवरी कटाई अपने साथ ज्योति (50) निवासी पड़रिया कला, आशा (40) निवासी डढ़िया, राधा देवी (50) निवासी अमोई पुरवा थाना संतनगर व मीना (45) निवासी शेरुआ थाना मड़िहान को लेकर अमोई से दीपनगर आ रहा था। मुस्किरा गांव के पास कार व ऑटो की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार अमित सिंह उर्फ गोलू की मौके पर मौत हो गई। कार सवार तीन साथी, ऑटो चालक व चार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर संतनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी भेजवाया गया। जहां डॉ. वाजिद जमील ने भी पीएचसी में अमित सिंह को मृत घोषित कर दिया। कार सवार तीनों युवक, ऑटो चालक जैन कुमार व आशा को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया की कार व ऑटो की टक्कर में कार सवार एक युवक की मौत हो गई है। कुल आठ लोग घायल हुए है। घायलों का उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें