मिर्जापुर। कछवां पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने सोमवार सुबह भैंसा पुलिस चौकी से 200 मीटर आगे मुख्य मार्ग पर कार से गांजा लेकर जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 लाख का एक क्विंटल गांजा जब्त हुआ। मामले का खुलासा सीओ सदर अमर बहादुर ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में किया।
कछवां थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बताया कि मुखबिर से पता चला कि गांजा तस्कर कछवां के भैंसा पुलिस चौकी क्षेत्र से होकर जाने वाले हैं। इसके बाद दोनों टीमें फोर्स के साथ भैंसा पुलिस चौकी के पास गाड़ी का इंतजार करने लगी। पुलिस चौकी से 200 मीटर आगे मुख्य मार्ग पर पुलिस टीम ने कार रोकी। सीओ सदर अमर बहादुर ने पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार की पिछली सीट व डिग्गी में चार बोरे में 100 किलो गांजा मिला। पुलिस ने कार सवार प्रभात सिंह उर्फ वीरु सिंह निवासी गोधना थाना कछवां को गिरफ्तार किया। आरोपी पर एनडीपीस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। कार को एमवी एक्ट में सीज किया गया।
ओड़िशा और बिहार से लाता था गांजा
आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ ओड़िशा और बिहार से मांग के अनुसार गांजा लाकर मिर्जापुर और आस-पास के जनपदों में सप्लाई करता है। गांजे की बिक्री के पैसे को आपस में बांट लेते हैं। बरामद गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है।
रूबीना।- फोटो : mathura