हलिया। आशा संगिनियों की शिकायत पर सोमवार को छानबे विधायक रिंकी कोल ने उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया का औचक निरीक्षण किया। आशा और आशा संगिनियों ने विधायक से स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी पर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के हर लाभार्थी से से 200 रुपये मांगने का आरोप लगाया था।
इस संबंध में हुई पूछताछ में कर्मचारी मौके पर नहीं मिला। विधायक ने उसके मोबाइल पर फोेन किया। इसके बाद विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था का हाल जाना। विधायक ने कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर, ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, मरहम पट्टी कक्ष, लेबर कक्ष, वॉर्ड का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में मरीजों की प्रतिक्रिया सुनी। छानबे विधायक ने बताया कि उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए आशा व आशा संगिनी की शिकायत के बारे में जानकारी ली। विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवनों की मरम्मत का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. विवेक खरे, डॉ. हर्ष वर्धन, फार्मासिस्ट अजय कुमार, एलटी आलोक पटेल, शशिकांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
रूबीना।- फोटो : mathura