वाराणसी - शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित गौरहीं चोमुहानी पर रविवार को देर शाम कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में कार पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा था कि कार सवार चार युवक बाल-बाल बच गए।
वाराणसी निवासी नीरज, शरद, अभिषेक व सुरेंद्र रविवार को सुबह अपनी कार से सोनभद्र गए थे। शाम को लौटते समय अदलहाट थाना क्षेत्र के गौरहीं मोड़ के पास पीछे आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार में टक्कर मार दिया। इससे कार पलट गई। संयोग अच्छा था कि कार में सवार सभी चारो युवक बाल-बाल बच गए। कार सवारों को बाजार वासियों ने आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचकर बाहर निकाला। चारो को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस क्रेन मंगाकर कार थाने ले गई।