संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया मोड़ पर लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर मंगलवार शाम चार बजे अनियंत्रित कार बाइक से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। जिससे बाइक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के पड़रिया खुर्द निवासी कमलेश कुमार मिश्र (47) विंध्यवासिनी कन्या इंटर काॅलेज से पढ़ा कर घर जा रहे थे। पड़रिया मोड़ घर कि तरफ घूम गए। पीछे से घोरावल बड़हर मंदिर जा रही सवारियों से भरी कार बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर बाइक से टकराते हुए गड्ढे में चली गई। जिससे कार सवार प्रयागराज के मांडा थानांतर्गत चकडीहा मांडा रोड निवासी शिवनारायण यादव (55), चालक जिगना निवासी मनीष कुमार (23) व बाइक चालक कमलेश कुमार घायल हो गए । अन्य सभी कार सवार बाल- बाल बच गए । घायल कमलेश को परिजन इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी ले गए। जहां डाक्टर वाजिद जमील द्वारा प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। कार सवार घायल का दीपनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया । थानाध्यक्ष संतनगर जितेंद्र सरोज ने बताया कि कार और बाइक की ट्ककर में तीन लोग घायल हुए हैं।