मिर्जापुर। जिले के 11 केंद्रों पर बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 12वीं की बिजनेस स्टडी व 10वीं के छात्रों की कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इन परीक्षाओं में 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इस परीक्षा में 1570 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बोर्ड के सिटी को-आर्डिनेटर व लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि लायंस स्कूल लालडिग्गी, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब, कछवा क्रिश्चियन कालेज कछवां, डॉ. सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी चुनार, वर्धमान पब्लिक स्कूल, सेंट जेवीयर स्कूल सोनभद्र रोड जसोवर, सेंट थॉमस स्कूल चुनार, सेमफोर्ड स्कूल, सनबीम स्कूल नरायनपुर, मिर्जापुर लायंस स्कूल, सनबीम स्कूल अर्जुनपुर केंद्र पर परीक्षा कराई गई। परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्र पर ही मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन कार्य पूरा करने के बाद सीबीएसई बोर्ड के पोर्टल पर प्राप्तांकों को अपलोड कर दिया गया। उत्तर पुस्तिकाओं को डाक के माध्यम से सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज को भेजवा दिया गया।