फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी समर्थकों और पुलिस में नोकझोंक

Wed, 07 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे कुछ प्रत्याशी खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए जुुलूस के माध्यम से जिला मुख्यालय पहुुंच कर अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल तक जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसको रोकने का प्रयास करने पर पुलिस और समर्थकों के बीच नोकझोंक हो जा रही है। मंगलवार को भी कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों एवं पुलिस के बीच परिसर से बाहर जाने के कहने पर नोकझोंक हो गई।   पुलिस द्वारा कड़ा रुख अपनाने पर वह परिसर से बाहर हुए।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ रहे कुछ प्रत्याशी मनमाने तरीके से चुनाव प्रचार प्रसार कर रहे हैं। प्रचार प्रसार के लिए एक वाहन की अनुुमति मिलने के बावजूद चार चार वाहन से प्रत्याशी का बैनर पोस्टर  लगा कर प्रचार कर रहे हैं लेकिन पुलिस उनपर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


इससे कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि उनकी गाड़ी को अनुमति प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर पुलिस द्वारा सीज कर दिया जा रहा है लेकिन कुछ लोगों को एक वाहन का पास मिला है फिर भी चार चार वाहन से प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

इसको देखने के बाद भी पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। मंगलवार को भी कुछ प्रत्याशी जुुलूस के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और समर्थकों के साथ नामांकन स्थल की ओर जाने लगे।

यह देखते ही पुलिस हैरान हो गई। बीच में ही उनको रोक कर परिसर से बाहर जाने को कहा तो वह अपने प्रत्याशी का रौब दिखाते हुए नोकझोंक करने लगे। कड़ा रूख अख्तियार करने पर वह माने और परिसर से बाहर गए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें