स्थानीय विकास खंड के हलिया गांव स्थित मुनि अगस्त इंटर कॉलेज के सामने हलिया राजवाहा का तटबंध टूटने से नहर से सटे दर्जनों किसानों का फसल पानी में डूबने से बर्बाद हो गया।
टूटे तटबंध से पानी रोकने के लिए ग्रामीण मिट्टी की बोरी के सहारे प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। खेतो में पानी भरने से लगभग 20 बीघा गेहूं, मटर ,सरसों व आलू की फसल नष्ट हो गई। किसानों में दिलराजी देवी ने बताया कि 8 विस्वा आलू की फसल नष्ट हो गई। मुन्नीलाल मौर्य का 4 विस्वा आलू की फसल खराब हो गई। रामहरी का एक बीघा गेहूं तथा एक बीघा मटर, बृजलाल का एक बीघा गेहूं, श्यामनाराय का एक बीघा गेहूं, रामनारायण का दो विस्वा आलू, सुशील मौर्य का एक बीघे का सरसों, मोतीलाल मौर्य का दो बीघा मटर पानी में डूबने से नष्ट हो गया। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मुआवजे की मांग की है।