मिर्जापुर। सरकार ने अवैध टैक्सी -आटो व बस स्टैंड हटाने का आदेश दिया है। जल्द ही डीएम व एसपी द्वारा गठित पुलिस और परिवहन विभाग की टीम इसके खिलाफ अभियान चलाएगी।
जिले में रोडवेज के पास तीन से चार अवैध बस व अन्य वाहन स्टैंड है। रोडवेज के पास एक किमी के दायरे में कोई प्राइवेट स्टैंड नहीं होना चाहिए। इसके बाद भी वर्षो से बस, आटो और अन्य वाहन स्टैंड का संचालन हो रहा है। इससे कम से कम एक लाख रुपये प्रतिमाह रोडवेज को घाटा हो रहा है। परिवहन और रोडवेज के अधिकारियों ने इनके खिलाफ कोई ठोस अभियान नहीं चलाया। अब प्रदेश सरकार ने जिलो में अवैध वाहन स्टेंड को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। शनिवार की रात को आदेश जारी हुआ है। रविवार को छुट्टी का दिन था। सोमवार को डीएम और पुलिस अधीक्षक परिवहन और पुलिस विभाग की टीम गठित करेंगे। इसके बाद चिन्हित अवैध वाहन स्टैंडों पर अभियान चलेगा। एआरटीओ विवेक शुक्ला ने बताया कि पत्र आया है। जिलाधिकारी द्वारा टीम गठित करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।