कृषि गोष्ठी में किसानों को नि:शुल्क नैनो यूरिया देते भाजपा विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल।-सं
- फोटो : 1
राजगढ़। किसानों के विकास व उत्थान के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसान उक्त योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय दोगुनी करें। ये बातेें मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कृषि विभाग की ओर से राजगढ़ ब्लॉक परिसर में मंंगलवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक कार्यक्रम के लिए आयोजित किसान गोष्ठी में कही।
मड़िहान विधायक ने कहा कि जिले में चार लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। किसानों से रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती करने के लिए जोर दिया। मड़िहान विधायक ने कहा कि कृषि क्षेत्र में दैवीय आपदा में क्षतिपूर्ति के लिए जिले को 24 करोड़ रुपये शासन से अवमुक्त हो गया है। जमालपुर क्षेत्र के लिए 46 लाख रुपये किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया गया है। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने कहा कि किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक ने निधि से वंचित किसानों से फॉर्मर रजिस्ट्री कराने पर जोर दिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्रीराम सिंह ने किसानों को पुरानी परंपरा पर आधारित खेती बारी करने पर जोर दिया। उन्होंने रासायनिक खेती से सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव से लेकर खेतों में प्रभावित हो रही उर्वराशक्ति पर प्रकाश डाला। जिला सलाहकार डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक ने कई किसानों को नि:शुल्क नैनो डीएपी और यूरिया वितरित किया। इस दौरान यशवंत सिंह, डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. साक्षी सिंह, सीताराम सिंह, चंद्रिका सिंह, नागेंद्र नाथ मिश्रा, भोलानाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, कृपा शंकर सिंह आदि रहे।