कछवां सड़क हादसे में घायल। स्रोत- संवाद
कछवां। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जलकर के पास मंगलवार की शाम सात बजे दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार गोलू की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। उनको प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। परेड वार्ड निवासी गोलू उर्फ गिल्लू (18) पुत्र चंद्रमा बिंद सेमरी गांव स्थित इंडेन गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर घर लौट रहा था। वह नगर पंचायत जलकर के पास पहुंच कर घर की ओर मुड़ रहा था कि दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरे बाइक सवार जौनपुर के रसुलाबाद निवासी डब्बू (35) दुबई से बाबतपुर आया। वहां से पखंडू (36) के साथ बाइक से ससुराल मिर्जापुर आ रहा था। दोनों बाइक की टक्कर में तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। घायल डब्बू और पखंंडू को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।