फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से व्यवसायी की मौत, 265 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार थम नहीं रही है। रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या पहले की अपेक्षा अधिक मिल रही है। अब तक सात दिनों से 100 से अधिक मरीज मिल रहे है। इस बीच तीन बार 200 से अधिक मरीज मिले। शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या ने न सिर्फ अब तक का सारा रिकार्ड तोड़ दिया, बल्कि कोरोना से एक व्यवसायी की मौत भी हो गई। शुक्रवार को एक दिन में अब तक सबसे अधिक 265 संक्रमित मिले है। पिछले 16 दिनों में 1623 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। एक्टिव केस की संख्या एक हजार 452 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 265 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 5121 हो चुकी है। शुक्रवार को 51 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक 3621 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित होने पर नगर के एक 55 वर्षीय व्यवसायी को एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आक्सीजन लेवल कम होने से शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। जिसके बाद जिले में अब तक 48 मरीजों की मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 23 मरीज हैं। 1331 लोग होम आईसोलेशन में है। 23 दूसरे जिले में भर्ती है। 75 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया शुक्रवार को एक हजार 833 की रिपोर्ट आई है। एक इसमें 186 पुरुष और 78 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 28 हजार 192 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 26 हजार 358 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 834 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 50 हजार 604 की एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 383 हाट स्पाट है। 244 ग्रामीण और 139 शहरी क्षेत्र में है।
तीन हजार 396 को लगा कोरोना का टीका
मिर्जापुर। टीकाकरण के 16वें दिन शुक्रवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए जिले के 13 स्थानों पर बने 124 बूथों पर तीन हजार 369 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शासन के निर्देश पर एक अप्रैल को चौथे चरण के टीकाकरण का शुभारंभ किया गया था। इस चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को टीका करण किया जा रहा है। शुक्रवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका लगाया गया। इसमें चील्ह पीएचसी में 20, गुरुसंडी पीएचसी में 185, विजयपुर में 30, पड़री पीएचसी में 20, कछवां पीएचसी में 120, सीखड़ पीएचसी में 46, जमालपुर पीएचसी में 245, चुनार में 391, लालगंज में 128, हलिया में 663, पटेहरा में 117, राजगढ़ में 98, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 260 को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी निकले कोरोना संक्रमित
अहरौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा में तैनात दो स्वास्थ्य कर्मियों की रैपिड एंटीजन रिपोर्ट पाजिटिव के आने के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन वैक्सीन की डबल डोज लगवा चुके है। बावजूद इसके वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। फिलहाल दोनों स्वास्थ कर्मियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सीएचसी में सैनिटाईज के बाद ओपीडी सहित अन्य सभी कार्य सीएचसी के चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे हैं।
बैंककर्मी पॉजीटिव आने के चलते दो दिन बैंक बंद
नरायनपुर। भारतीय स्टेट बैंक शाखा नरायनपुर के तीन कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आने के चलते शुक्रवार को पूरे बैंक को सैनिटाइज करने के बाद दो दिनों के लिए बैंक को बन्द कर दिया गया। जो सोमवार को अपने निर्धारित समय से खुलेगा। शाखा प्रबन्धक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को जमालपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र मे कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिसमे असिस्टेंट मैनेजर सहित दो लिपिक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिसके चलते पूरे बैंक को सैनिटाइज कराके बन्द कर दिया गया है। तीनों कर्मचारियों को होम क्वारंटीन पर भेज दिया गया है। उन्होंने बैंक खाता धारकों से अपील की है कि सतर्कता के तौर पर इस दौरान बैंक परिसर में आये लोग अपना कोरोना टेस्ट करा ले या स्वयं होम क्वारंटीन होकर सुरक्षित हो जाय।
नवोदय और पीएचसी में चार संक्रमित
पटेहरा। स्थानीय पीएचसी व जवाहर नवोदय विद्यालय में भी चार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर सभी को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। बृहस्पतिवार को नवोदय के तीन स्टाफ की कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने पर विद्यालय में ही कैम्प करके पीएचसी द्वारा 72 लोगों की जांच की गई। जिसमें शुक्रवार को भी नवोदय का एक स्टाफ पॉजिटिव निकला। डा. वाजिद जमील ने बताया कि सभी को घर में ही रह कर दवा व परहेज की सलाह दी गयी है। कोई अन्य समस्या नहीं है। सभी लोग मास्क लगाए हांथ, साबुन से धोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें