फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़काें की मनमानी खोदाई से कारोबार हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रतनगंज में मंगलवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में चुनार में 50 करोड़ रुपये से बनने वाले उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के प्रस्ताव का उद्यमियों और व्यापारियों ने स्वागत किया। वहीं, नगर में जलभराव, गंदगी और बदहाल सड़कों की समस्या भी उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़कों की खोदाई के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करानी चाहिए। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंडलीय सचिव मोहनदास अग्रवाल ने कहा औद्योगिक आस्थान जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है।
कहा कि चुनार में 50 करोड़ रुपये से 62 एकड़ में बनने वाले उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम का प्रस्ताव का स्वागत योग्य है लेकिन मिर्जापुर नगर में बनने वाले इंडस्टि्रयल एरिया के बारे में सरकार को विचार करना होगा।
विज्ञापन

आईआईए अध्यक्ष मनोज खंडेलवाल ने कहा सरकार नगर से सटे हनुमान पड़रा को इंडस्टि्रयल एरिया बना रही है लेकिन वहां कोई सुविधाएं नहीं हैं। पहाड़ से सटे क्षेत्र में संकरी सड़के और छोटे गांव के बीच कैसे उद्योग स्थापित किया जा सकता है।
कल्याण अग्रहरि ने कहा उद्योग बंधु की बैठक में हर बार औद्योगिक आस्थान की सफाई का मुद्दा उठाया जाता है लेकिन नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।उद्यमी शंभूनाथ अग्रवाल ने कहा मनमाने तरीके से नगर की सड़कें खोदी जा रही हैं।
इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है। कार्पेट उद्यमी राजेश जैन ने कहा नगर में खराब सड़कों के चलते बाहर से कोई व्यापारी नहीं आना चाहता है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
ट्रांसपोर्टर फरान अहमद ने कहा किसी भी उद्यमी की सबसे बड़ी जरूरत बिजली, पानी व सड़क होती है। नगर की सड़कों का हाल खराब है।
फर्नीचर व्यवसायी अंकुर जायसवाल ने कहा कार्यदायी संस्थाएं पूर्व सूचना के बिना मनमाने ढंग से सड़कें खोद रही हैं। इनकी मरम्मत कब होरी, इसका जबाव देने वाला कोई नहीं है। कार्यक्रम में मेटल व्यवसायी हिमांशू, सोहन चौरसिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें